Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

DM सोनिका ने जल संस्थान और पेयजल अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में पेयजल एवं लीकेज की समस्याओं के दृष्टिगत बैठक लेते हुए पेयजल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किये टोल फ्री नम्बर।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी , पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है ।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डिवीज़नवार ट्यूबवैल, हैन्डपम्प, नलकूप, टैंकर आदि की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शाम तक उपलब्ध करांए साथ ही उनकी अद्यतन स्थिति सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की बर्बादी की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करते हुए पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए । पानी की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जलनिगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पानी की समस्या, लीकेज़ गंदा पानी आने की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्याओं की शिकायतों पर प्रभावी समन्वय हेतु जल संस्थान एवं पेयजल निगम के एक-एक कार्मिकों को कंट्रोल रूम में तैनात करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट देहरादून प्रत्यूष सिंह निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 जल संस्थान नमित रमोला, राजीव सैनी, अधि0 अभि0 पेयजल निगम मो0 वसीम अहमद, रायसाहब, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से पीके वर्मा एवं आशीष कठैत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top