Headline
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

देहरादून।कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे पैसे डाले जाएंगे।जिससे वे बच्चों के लिए ड्रेस, बैग एवं जूते खरीद सकते हैं।शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिये हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा ली।जिसमें उन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 8 तक छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस, जूते एवं बैग खरीद के लिये धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री ने कहा प्रदेशभर में ड्रेस की एकरूपता होनी चाहिये।जिसके लिये राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर स्कूल ड्रेस के रंगों का निर्धारण किया जाए।

बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व में ज्ञापित पदों को भरने पर भी चर्चा की गई। जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा एनआईओएस से 18 महीने के डीएलएड कोर्स उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को भी उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश पारित किया है।इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में न्याय विभाग से परामर्श लेते हुये आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

प्रदेशभर में जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण पर चर्चा करते हुये डॉ रावत ने कहा विभाग द्वारा चिन्हित भवनों का लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण विकास विभाग से सर्वे करवा कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही नए भवनों की डीपीआर एवं मरम्मत योग्य भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

सूबे के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को विभाग द्वारा ड्रेस, जूते और स्कूल बैग क्रय हेतु धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे खातों में दी जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही अधिकारियों को अगले सत्र के लिये पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन समय पर कराने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top