Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अधिकारियों को निर्देश, मानसून के दौरान 24 घंटे ऑन रखें फोन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अधिकारियों को निर्देश, मानसून के दौरान 24 घंटे ऑन रखें फोन

ऋषिकेश।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते वर्ष क्षेत्र में हुए जलभराव के निस्तारण के संबंध में जिला प्रशासन, सिंचाई, एनएच अधिकारियों की बैठक ली। उन्हाेंने अधिकारियों को मानसून के दौरान 24 घंटे माेबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित जलभराव वाले स्थानों पर जेसीबी, पंप आदि तैयार रखने के लिए कहा।

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री अग्रवाल को बताया कि भट्टोवाला व गुमानीवाला क्षेत्र में बंगाला नाला और विस्थापित क्षेत्र में आमबाग नाला में सुरक्षा दीवार और चैनलाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। गढ़ी मयचक में गोयला नाला, गौहरीमाफी व ठाकुरपुर में सौंग नदी, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी, खैरीखुर्द व ठाकुरपुर में बंगाला नाला में चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने एनएच अधिकारियों को पुरानी चुंगी से डिग्री कॉलेज तक नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं, श्यामपुर में हाईवे पर बने नालों के ओवरफ्लो के चलते बीते वर्ष घरों में घुसे पानी के लिए नालों की अति शीघ्र सफाई करने को कहा।

उन्होंने डीएम सोनिका को सख्त निर्देश दिए कि मानसून के दौरान अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल ऑन रखें। इसके अलावा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जेसीबी, पंप आदि की व्यवस्था तैयार रखें। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय राज, एनएच के अधीक्षण अभियंता नवनीत पांडे, नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top