Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में हुआ मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में हुआ मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

हरिद्वार। परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर, नील धारा गंगा तट, चण्डी घाट, हरिद्वार में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मैक्स हेल्थ केयर (मैक्स हॉस्पिटल देहरादून), आश्रय सोसायटी एवं भारत न्यूज बज़ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, मैक्स हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. संदीप सिंह तंवर, भारत न्यूज बज़ के मुख्य संपादक कृति शर्मा और मैक्स हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर कश्यप शर्मा ने किया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, कॉडियक और नेत्र रोगों की जाँच कर उचित परामर्श दिया। डॉ. वैभव चाहर, डॉ. हर्षित वर्मा और डॉ. शुभम भट्ट के साथ अन्य विशेषज्ञ भी शिविर में मौजूद रहे।

इस अवसर पर परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान से लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना और समय पर उपचार पाना बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि मठ-मंदिर केवल धार्मिक कार्यों के लिए नहीं बल्कि समाज को स्वास्थ्य और सेवा के प्रति जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं।

सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चले इस शिविर में संत, महात्मा, मजदूर और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में पहुँचे। सीएमओ हरिद्वार, मैक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित अनेक संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य संयोजक भारत न्यूज बज़ की संपादक कृति शर्मा और आश्रय सोसाइटी हरिद्वार की संस्थापक शिवानी पाण्डेय मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top