Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाते दिखे; फैंस बोले “यही है असली सादगी”

उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, ऋषिकेश में सड़क किनारे पत्तल में खाते दिखे; फैंस बोले “यही है असली सादगी”

ऋषिकेश/देहरादून: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत सिर्फ अपनी फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी सादगी से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों रजनीकांत ग्लैमर वर्ल्ड से दूर, देवभूमि उत्तराखंड में आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।

शनिवार को अभिनेता ऋषिकेश पहुंचे, जहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रजनीकांत सड़क किनारे पत्तल में खाना खाते नजर आ रहे हैं। उनके इस सरल रूप को देखकर फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

धोती-कुर्ते में नजर आए रजनीकांत

वायरल तस्वीर में रजनीकांत ने पारंपरिक धोती-कुर्ता पहन रखा है। वो एक साधारण जगह पर पत्तल में भोजन कर रहे हैं। बिना किसी स्टारडम के दिखने वाली इस झलक ने फैंस के दिल जीत लिए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, “रजनीकांत सादगी की मिसाल हैं, असली सुपरस्टार यही हैं।”

बताया जा रहा है कि भोजन के बाद उन्होंने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

अक्सर आते हैं उत्तराखंड

यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत देवभूमि पहुंचे हों। वह पहले भी कैलाश मानसरोवर, कौसानी और ऋषिकेश जैसे स्थानों की यात्रा कर चुके हैं। वह मानते हैं कि पहाड़ों की शांति और गंगा तट का माहौल उन्हें मानसिक सुकून देता है।

‘जेलर 2’ में नजर आएंगे रजनीकांत

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही ‘जेलर 2’ (Jailer 2) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जून 2026 में रिलीज़ हो सकती है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और दर्शकों से भरपूर प्यार पाया था।

फैंस बोले – “हर बार दिल जीत लेते हैं थलाइवा!”

फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “रजनीकांत सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल ज़िंदगी में भी एक महान इंसान हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top