Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

महाराज ने कहा जी.एस.टी की दर को 18 से 12 प्रतिशत किया जाए,बड़ी निविदाओं को छोटा करने का भी दिया सुझाव

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज द्वारा अनेक महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करने के साथ-साथ प्रदेश हित में शीघ्र उनके क्रियान्वयन की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय, चतुर्थ तल पर लोक निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज द्वारा प्रदेश हित में अनेक महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में मोटर मार्गों के दोनों ओर 100 मीटर तक की जमीन को व्यवसायिक क्षेत्र घोषित करने, हरिद्वार में वैकल्पिक यातायात (Outer ring road) की व्यवस्था करने, पी.एम.जी.एस.वाई. की सड़कों को लोक निर्माण विभाग में लिए जाने जैसे प्रमुख मामलों पर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कर्णप्रयाग-नंदासैंण-पैठाणी वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने और लोक निर्माण विभाग में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को पूर्व की भांति सरल करना करने का भी अनुरोध किया। उन्होने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउसों को व्यवसायिक रूप में उपयोग किये जाने हेतु पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के अलावा जी.एस.टी की दर को 18 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने, बड़ी निविदाओं को छोटी-छोटी निविदाओं में परिवर्तित किये जाने की भी बात कही।

महाराज ने स्थानीय लोगों को लाभ देने के लिए पंजीकरण, नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल किया जाने के और इसमें हैसियत प्रमाण पत्र की छः माह की बैद्यता को बढ़ाकर पूर्व की भांति शपथ-पत्र लगाकर मान्य किया जाये।

बैठक में मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव, मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुन्दरम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं लोनिवि के प्रमुख अभियन्ता अयाज अहमद सहित लोनिवि के कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top