Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शारदीय नवरात्र के अवसर पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध 46वें सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग

नरेंद्रनगर।आज शारदीय नवरात्र के अवसर पर उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई.इस अवसर पर मेले के संरक्षक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओ ने खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया.इस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई.

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस दौरान कहा की आज वह नवरात्री के इस पावन मोके पर प्रसिद्ध 46वें सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी मेले मे सम्मलित हुई है जिससे उन्हें अत्यंत प्रसंता हुई है.उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा की विगत कई वर्षो से माँ कुंजापुरी में यह आयोजन किये जाते है जिससे कहीं ना कहीं हमें अपनी संस्कृति देखने का अवसर प्रदान होता है. उन्होंने कहा की निश्चित ही खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा की आज प्रत्येक माता पिता को बच्चो को खेलने के प्रति जागरूक करना चाहिए।

वहीँ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नरेंद्र नगर में खेल मैदान के सुधारीकरण और ढालवाला में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की बात कही. खेल मंत्री ने कहा की उनकी कोशिश है की हमारे राज्य के खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।इस अवसर पर आज बॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का खेल मंत्री ने शुभारम्भ भी किया।

बताते चले की माँ कुंजापुरी मेला जो 3 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान यहाँ पर विभिन्न खेलों के आयोजन भी किये जायेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कुलदीप कुमार जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनोद रतूड़ी जी, विनय गोयल जी,ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह जी,राकेश बिजलवान जी, साकेत बिजलवान जी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top