Headline
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

सभी यात्री गाजियाबाद के निवासी

भीमताल। रामगढ़ क्षेत्र के गागर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भवाली पुलिस व स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

देर रात हुए इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई से सभी आठ यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत भवाली सीएचसी पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार घायलों में नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26), और लवे (11) शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन (32) और 12 वर्षीय लक्शी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भवाली भेजे गए हैं। सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य या रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो सैर-सपाटे पर उत्तराखंड आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top