Headline
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

पुलिसकर्मी ने सड़क हादसे में गंवाई थी जान, परिजनों को मिला 30 लाख का मुआवजा

देहरादून।बीते 18 अगस्त 2021 को रुद्रप्रयाग जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी।शुक्रवार रक्षक प्लस योजना के तहत पीएनबी ने उनकी पत्नी को 30 लाख रुपए का चेक दिया है।अभी तक PNB और SBI से 20 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की रकम जारी की जा चुकी है।

दरअसल, साल 2019 में उत्तराखंड पुलिस विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता एमओयू (MoU) किया गया था. इस के अंतर्गत जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है. उनको रक्षक प्लस योजना के तहत बिना प्रीमियम दिया जा रहा है. यदि किसी हादसे में मौत होती है तो उसके आश्रितों को 30 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर किया जाएगा।

इसी के तहत मृतक उप निरीक्षक पवन कुमार के आश्रित पत्नी को 30 लाख 68 हजार की धनराशि दी गई है. गौर हो कि बीते साल यानी 18 अगस्त 2021 को रुद्रप्रयाग जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी. अब पीएनबी ने उनकी पत्नी रजनी भारद्वाज को चेक दिया गया है।शुक्रवार पीएनबी के जोनल मैनेजर ने डीजीपी अशोक कुमार को यह चेक सौंपा।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की पत्नी रजनी भारद्वाज को पंजाब नेशनल बैंक ने 30 लाख रुपए का चेक दिया है।मृतक पुलिसकर्मी के आश्रित को दिए जाने वाली यह धनराशि PNB बैंक की रक्षक प्लस योजना के तहत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top