Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

उत्तराखंड में आज से शुरू होगा खेल महाकुंभ

देहरादून।उत्तराखंड में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल महाकुंभ चार महीनों तक चलेगा। खेल महाकुंभ का आयोजन चार स्तर पर किया जाएगा, जिनमें न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला और राज्य शामिल हैं।खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे।

साल 2017 से उत्तराखंड में लगातार हर साल किए जाने वाले खेल महाकुंभ का इस साल 1 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। हर एक न्याय पंचायत स्तर से शुरू होने वाले खेल महाकुंभ का रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह और खेल मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहेंगी।इसी तरह से हर नए पंचायत स्तर पर आज से खेल महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। आने वाले जनवरी माह तक न्याय पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर ब्लॉक स्तर से डिस्ट्रिक्ट लेवल और फिर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

खेल निदेशक जितेंद्र कुमार (ने बताया 1 अक्टूबर से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में तकरीबन 10 करोड़ का बजट रखा गया है। इस खेल महाकुंभ के तहत सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों से न्याय पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाता ।जहां पर दो आयु वर्ग और 3 विधाओं में छात्रों को ब्लॉक स्तर तक चयनित किया जाता है. वहीं, ब्लॉक स्तर से 3 आयु वर्ग और 4 विधाओं में खिलाड़ियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल तक और उसके बाद फिर स्टेट लेवल तक आते हैं।दिसंबर या जनवरी में इस महाकुंभ का समापन होगा. जिसके बाद पूरे उत्तराखंड से हुनरमंद खिलाड़ियों को चुना जाएगा। यही खिलाड़ी आगे जाकर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकायेंगे।

खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया पिछले साल तकरीबन सवा दो लाख छात्रों ने इस खेल महाकुंभ में भाग लिया था।इस बार इस लक्ष्य को बढ़ाकर तकरीबन ढाई लाख किया गया है। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया इस खेल महाकुंभ का मकसद उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण अंचलों में मौजूद प्रतिभा को निखार कर बाहर लाना है। उन्होंने कहा इसी का असर है कि आज नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top