Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

महाराज की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्यौता

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता दिया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से उनके मौलाना आजाद रोड़, दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड आने का न्यौता देने के साथ-साथ राज्य में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को मिले बेस्ट एडवेंचर टूरिज़्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए दिये गये प्रथम पुरस्कार के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसके लिए उनका आभार जताया।

श्री महाराज ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत में उन्हें बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीति, माणा जैसे सीमान्त गांवों में पर्यटन गतिविधियों को संचालित कर रही है। अमरनाथ की भांति नीति घाटी स्थित टिम्मरसैण महादेव में बनने वाले बरफानी शिवलिंग के दर्शन हेतु जहाँ एक ओर अनेक श्रृद्धालु वहाँ दर्शनार्थ आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक समय भारत-तिब्बत व्यापार के लिए मशहूर रही गरतांग गली के जीर्णोद्वार के बाद वहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।

उन्होने उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से हुई चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि जब वह रेल राज्य मंत्री थे तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज बनकर तैयार हो रहा है। परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान कुछ लोगों के घरों में दरारें आई हैं जिसके लिए उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top