Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

अखिरकार किसके कहने पर वनंत्रा रिजॉर्ट पर रात को चला बुलडोजर,PWD इंजीनियर ने दिया ये बयान

ऋषिकेश।अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट को तोड़ने का मामला फिर गरमा गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) ने दावा किया है कि जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड़ ने जेसीबी मंगवाई थी।

लोक निर्माण विभाग की दुगड्डा डिवीजन के सहायक अभियंता सत्यप्रकाश राठौर ने एक चैनल को बयान दिया था कि रिजॉर्ट को तोड़ने के लिए उमरोली की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने जेसीबी मंगवाई थी। इस संबंध में मीडिया ने सवाल किया तो आरती गौड़ ने लाइव कार्यक्रम में ही सहायक अभियंता को फोन लाइन पर ले लिया। आरती गौड़ ने उनसे इस संबंध में जवाब मांगा तो उन्होंने दोबारा आरोप दोहरा दिया।

आरती ने बताया कि जब उनको सूचना मिली कि वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर जेसीबी पहुंची है तो उन्होंने सहायक अभियंता को फोन किया। उन्होंने पूछा कि जेसीबी किसके आदेश पर भेजी गई है। आरती गौड़ का दावा है कि सहायक अभियंता ने बताया कि एसडीएम प्रमोद कुमार और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने जेसीबी मंगवाई थी।

इससे पहले सामने आया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश जिला प्रशासन ने नहीं दिया था। इसके बावजूद रिजॉर्ट पर बुलडोजर किसने चलाया? इस बात का पता लगाने के लिए डीएम ने एसडीएम यमकेश्वर को जांच के निर्देश दिए थे।

एसआईटी पहले ही रिजॉर्ट की तोड़फोड़ में साक्ष्य मिटाने के आरोपों को खारिज कर चुकी है। एसआईटी के सदस्य और एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने दावा किया कि पुलिस ने रिजॉर्ट और अंकिता के कमरे से मिले सभी साक्ष्यों को मुकदमा हस्तांतरित होने के अगले दिन ही जुटाकर सुरक्षित कर लिया था। उन्होंने बताया कि मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आने वाले तथ्यों को देखते हुए टीम दोबारा रिजॉर्ट में जांच के लिए पहुंची थी। कहा कि मामले से जुड़े सभी अहम साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित हैं।

वहीं आरती गौड़ का कहना है सहायक अभियंता किसी के दबाव में आकर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने उनको बताया था कि एसडीएम और यमकेश्वर विधायक ने जेसीबी मंगवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top