Headline
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू

भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू

भिक्षावृत्ति व बाल श्रम पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को एक और सफलता मिली है। भिक्षावृत्ति निषेध टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद बालक की नियमानुसार सामान्य डायरी (जीडी) दर्ज कराई गई और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत बालक को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार नाबालिग के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उसे शिशु निकेतन में सुरक्षित रूप से प्रवेशित कराया गया है, जहां उसके समुचित देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी परिस्थिति में बच्चों से भिक्षावृत्ति या कूड़ा बिनवाने जैसे अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल रेस्क्यू, संरक्षण और पुनर्वास की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं बच्चों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम या असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य करते हुए देखा जाए, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top