Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

CM धामी ने चंपावत में घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ किया

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार चंपावत के तामली क्षेत्र में स्थित ग्राम चौकी पहुंचे।जहां उन्होंने घटोत्कच महोत्सव का आगाज किया।जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि घटोत्कच देवता का पर्वतीय क्षेत्र में काफी सम्मान किया जाता है।इसी के साथ कुमाऊं में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनके विकास के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इन सभी मंदिरों को कॉरिडोर के रूप में स्थापित किए जाने पर काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मंदिरों को मानसखंड कॉरिडोर के तहत विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटोत्कच महाराज के त्याग और बलिदान को याद किया और साथ ही उत्तराखंड के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव और मेलों के आयोजन से स्थानीय कलाकारों एवं लोगों को मंच मिलता है और साथ ही उनका उत्साह भी बढ़ता है।सरकार पहाड़ की संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों को मानसखंड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। वहीं, महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

चंपावत में तीन दिवसीय घटोत्कच महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है।इस महोत्सव का आगाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने घटोत्कच स्मारिका नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया।इससे पहले सीएम धामी ने घटोत्कच मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top