Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

पौड़ी के बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी

पौड़ीकोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। सूचना पर धुमाकोट और रिखणीखाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग राहत और बचाव में जुटे हुए हैं। अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी नीचे गई है जबकि पूरी पहाड़ी में लोग छिटक कर गिरे हुए हैं। रात करीब 9:30 बजे तक करीब आठ घायलों को बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि बस की लाइट अचानक बंद होने पर घटनास्थल के पास के गांवों के लोगों ने ग्रामीणों को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कोटद्वार के सीओ जीएल कोहली के नेतृत्व में कोटद्वार से भी पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। रात करीब 9:30 बजे तक आठ घायलों को खाई से निकाल लिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने इसकी सूचना जिला पुलिस और प्रशासन को दी है। आसपास के थानों से पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि हरिद्वार जिले के लालढांग क्षेत्र से एक बरात की बस बीरोंखाल के कांडा मल्ला गांव जा रही थी। गांव के पास ही बस खाई में गिर गई। रात करीब 9:30 बजे तक करीब आठ घायलों को स्थानीय ग्रामीण खाई से निकालकर सड़क तक ले आए थे जिन्हें बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top