Headline
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान बोले गिड़गिड़ाकर उतराखंडियत का अपमान कर रहे हैं हरीश रावत

देहरादून । भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुख्यमंत्री पद के लिए स्वार्थवश गिड़गिड़ाकर उतराखंडियत का अपमान करने का आरोप लगाया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने रावत के मीडिया में आए‘should be give trial’ बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले अब अपने ही आलाकमान के सामने एक मौका देने की गुहार लगा रहे हैं । चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा, रावत जी काठ की हांडी एक ही बार चूल्हे पर चढ़ती है जो 2014 में आपके सीएम बनते चढ़ चुकी है और उत्तराखंड कोई प्रयोगशाला नहीं है जहां सीएम trial पर बनाया जाएगा ।

मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा पर 3-3 सीएम का तंज़ कसने वाले हरीश रावत अब मीडिया में सीएम पद के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को 2.5- 2.5 साल सीएम का खुला ऑफर देते नज़र आ रहे हैं । वो कह रहे हैं कि उनको नज़रअंदाज़ करना पार्टी के लिए ठीक नहीं है और बाकी नेता मेरे आधे कार्यकाल के बाद अनुभव एकत्र कर सीएम बन सकते हैं । उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के इतने वरिष्ठ नेता होते हुए भी हरीश रावत अपने दिल्ली दरबार के आगे सीएम पद के लिए गिडगिड़ाकर उत्तराखंडियत को अपमानित कर रहे हैं । वह सीएम बनने की चाह में बौखला गए हैं तभी कहते हैं कि 2017 की चुनावी लड़ाई में वह बिना लड़े हारे हुए घोषित कर दिये, जबकि दो-दो सीटों से जनता उन्हे हार का सबक सिखाया था। चौहान ने कहा कि अभी रिजल्ट काफी दूर है और कांग्रेस को लेकर जनता का मत स्पष्ट है कि वह उसे मौका नहीं देना चाह्ती, लेकिन कांग्रेसी मुंगेरीलाल के सपने देखकर आत्ममुग्ध हो रही है। उसकी गलतफहमी 10 मार्च को जनता पूरी करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top