Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की

देहरादून। वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो इसे देखते हुए राज्य में चल रहे सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की गहनता से जांच कर उनके पंजीकरण व वहाँ होने वाली गतिविधियों पैनी निगाह रखी जाये।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को निर्देशित करते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट होटल और होमस्टे चल रहे हैं उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करवाई जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना पंजीकरण के अवैधानिक रूप से चल रहे रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे किसकी इजाजत से चल रहे हैं इसकी जांच की जाए। उन्होने कहा कि उनके संज्ञान में आया है नदियों के किनारे बने रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे में आने वाले कुछ अवांछित तत्व नदी के किनारे बैठकर मांस एवं मदिरा का सेवन करते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

श्री महाराज ने नियम विरूद्ध नदियों के किनारे बनने वाले रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर भी पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को कार्यवाही के लिए कहा है। रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर चल रही दबिश की कार्यवाही पर उन्होने कहा कि पुलिस उन्ही रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर दबिश दे रही है जिनका संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने सचिव पर्यटन से कहा है कि वनन्तरा जैसी पुनरावृति दोबारा ना हो इसलिए प्रदेश में चल रहे सभी वैधानिक और अवैधानिक होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे की सूची तत्काल तैयार की जाए और उनके पंजीकरण सहित सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top