Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर से पहले होना है,कर्मचारियों की रहेगी कमी

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर से पहले होना है, लेकिन सत्र के दौरान व्यवस्थाएं और सदन संचालन को लेकर कर्मचारी की कमी का दबाव भी रहेगा। हाल ही में विधानसभा में बैकडोर भर्तियों को रद्द कर तदर्थ और उपनल के माध्यम से नियुक्त 250 कर्मचारियों को हटाया गया, इससे विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की संख्या दो सौ के करीब रह गई है।

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय के कार्मिकों की बैठक में अधिकारियों से आगामी सत्र को लेकर चर्चा कीं। इससे स्पष्ट है कि स्पीकर मौजूद कर्मचारियों से सत्र चलाने की तैयारी में हैं।

विधानसभा में बैकडोर भर्तियों पर कार्रवाई से तदर्थ आधार पर नियुक्त 228 और उपनल के 22 कर्मचारियों को हटा दिया गया। वर्तमान में विधानसभा सचिवालय में लगभग दो सौ कर्मचारी ही रह गए हैं। आगामी सत्र गैरसैंण में होगा या देहरादून में। अभी सरकार ने यह तय नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार गैरसैंण में सत्र आयोजित कर सकती है। इसकी वजह गैरसैंण में बजट सत्र का न होना भी है।

चुनाव के बाद दोबारा सत्ता में आई धामी सरकार का पहला विधानसभा सत्र 14 से 17 जून 2022 तक चल रहा था, जिसमें सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था। नियमानुसार छह माह के भीतर विधानसभा सत्र होता है। सरकार को दिसंबर से पहले सत्र की तैयारी पूरी करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top