Headline
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

एसएसपी दून ने पुलिस लाइन देहरादून में किया परेड का निरीक्षण

एसएसपी दून ने पुलिस लाइन देहरादून में किया परेड का निरीक्षण

परेड के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता, शारीरिक तथा मान्सिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश

पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण कर उपलब्ध शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के दिये निर्देश

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में परेड की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए परेड को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की परेड करवाने के निर्देश दिए गए।

परेड के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरमरी (शस्त्रागार) के निरीक्षण के दौरान मालखाने मे रखे शस्त्र एंव मालों व सरकारी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आरमरी (शस्त्रागार) में रखे शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने तथा अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी हैण्डलिंग का अभ्यास कराने के निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन के स्टोर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा एन्टीराइड उपकरणों, बुलेटप्रूफ जैकेट सहित अन्य विभिन्न साजो-सामान का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार एन्टी राइड उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्टोर में रखे रजिस्टरों का अवलोकन कर अन्य राजकीय सम्पत्तियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई।

आवासीय परिसर, बैरकों तथा भोजनालय के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखने तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये, साथ ही भोजनालय में कर्मचारियों के बनने वाले भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापकों से उनके अध्यापन कार्याे के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र हितो को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस लाइन की परिवहन शाखा के भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपलब्ध वाहनों की साफ-सफाई एवं फिटनेस का जायजा लेते हुए राजकीय वाहनों के रखरखाव/मैंटिनेंश के सम्बंध में आवशयक निर्देश दिए गये। इस दौरान पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने वाले 03 कर्मियों  राजेश जोशी, रमेश रावत तथा सूरज सिंह को उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस लाइन की अन्य शाखाओं के भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात एसएसपी देहरादून द्वारा अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ गोष्ठी कर उनसे उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनके समयबद्व निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top