Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

‘कर्तव्य’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

‘कर्तव्य’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

सैफ अली खान एक बार फिर खाकी वर्दी में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी पुलिस-ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। मेकर्स के मुताबिक, ‘कर्तव्य’ 15 मई से दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगी। हाल ही में जारी पोस्टर में सैफ अली खान पुलिस अधिकारी के रूप में गंभीर और चिंतित नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के गहन और तनावपूर्ण माहौल की झलक देता है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो कर्तव्य और निजी जिंदगी के बीच उलझा हुआ है। बदलते हालात में उसे सही और गलत के बीच की पतली रेखा पर चलते हुए कई कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। भावनात्मक दबाव और नैतिक दुविधाओं के बीच वह न्याय की असली कीमत को समझने की कोशिश करता है।
इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जबकि निर्माण गौरी खान ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान के साथ रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद सैफ अली खान एक बार फिर पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top