Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

ग्रामीणों का आरोप-PWD ऋषिकेश ने प्लाटिंग के आसपास बना दी करोड़ों रुपये की सड़कें

ऋषिकेश।ऋषिकेश के खदरी श्यामपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग कारनामा सामने आया है। यहां ग्रामीण सड़कें बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रस्ताव भेज रहे हैं, उनके पर प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके उलट जहां-जहां प्लाटिंग हो रही है, वहां पर लोनिवि ने करोड़ों रुपये की सड़क बना दी। आक्रोशित लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया।

लोगों का आरोप है कि श्यामपुर के बैटरी फार्म, बलजीत फार्म और खदरी क्षेत्र में 15 साल से नई सड़कें नहीं बनीं। लोग प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन उनको स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। वर्तमान समय में कई सड़कों के टेंडर हो गए हैं, लेकिन कॉलोनी काटने वालों और लोनिवि के इंजीनियरों की मिलीभगत से टेंडर का पैसा प्लाटिंग के आसपास की सड़कों पर लगा दिया गया। जबकि इन सड़कों से स्थानीय लोगों को किसी प्रकार का नहीं होगा।

लोगों का आरोप है कि इस काम में लोनिवि का एक कर्मचारी दलाल की भूमिका निभा रहा है। कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद अधिकारी भी हरकत में आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैटरी फार्म, बलजीत फार्म, खदरी और अन्य सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने लोनिवि अधिकारियों को एक घंटे तक रोककर रखा और लिखित आश्वासन के बाद ही जाने दिया।

स्थानीय निवासी शांति प्रसाद थपलियाल ने बताया कि विश्व बैंक की पेयजल योजना के तहत क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए रोड कटिंग के नाम पर जल संस्थान ने लोनिवि को 88 लाख रुपये दिए। लेकिन आरटीआई में केवल 48 लाख रुपये का हिसाब दिया गया। 40 लाख रुपये लोनिवि ने क्या किया, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, श्रीकांत रतूड़ी, मुकेश पांडे, शोभा चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top