Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

पीएम मोदी की अपील का असर, एक वाहन से कार्यक्रम में पहुंचे निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक यात्रा को बढ़ावा देने की अपील का असर अब धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही वाहन से यात्रा कर प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

इस दौरान निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल केवल डीजल-पेट्रोल की बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी समझने और निभाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि यदि लोग आवश्यकता अनुसार एक ही वाहन में सामूहिक यात्रा करने की आदत अपनाएं, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या में भी कमी लाई जा सकती है।

 निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए इस तरह की छोटी-छोटी पहलें भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल खेडा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रधानमंत्री की अपील को जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी प्रेरणादायी पहल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसे अपनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top