Headline
कमेड़ा गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कमेड़ा गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कमेड़ा गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
“देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं” — सीएम धामी
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का किया औचक निरीक्षण
डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
स्वाद बढ़ाने वाली टोमैटो सॉस कहीं सेहत के लिए खतरा तो नहीं? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
स्वाद बढ़ाने वाली टोमैटो सॉस कहीं सेहत के लिए खतरा तो नहीं? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए- मुख्यमंत्री
वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए- मुख्यमंत्री
टीआरपी की रेस में नए शोज का जलवा, ‘वसुधा’ बनी दर्शकों की पहली पसंद
टीआरपी की रेस में नए शोज का जलवा, ‘वसुधा’ बनी दर्शकों की पहली पसंद
एनडीए 2026 लिखित परीक्षा में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 3 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
एनडीए 2026 लिखित परीक्षा में उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 3 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी- अपर जिलाधिकारी
परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी- अपर जिलाधिकारी

11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सत्यो-सकलाना के खेतों में कराई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सकुशल

टिहरी गढ़वाल। चम्बा-आराकोट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में हाईटेंशन तार फंसने से वह हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और अनियंत्रित होने लगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ, साहस और कुशलता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था। हेलीकॉप्टर चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका पिछला हिस्सा 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, तार रोटर में फंसते ही हेलीकॉप्टर तेज झटके खाने लगा और कुछ देर तक हवा में असंतुलित स्थिति में रहा। इस भयावह स्थिति में भी महिला पायलट ने धैर्य नहीं खोया और फंसे हुए बिजली के तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करते हुए सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खुले खेतों तक पहुंचाया, जहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

हेलीकॉप्टर का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। बावजूद इसके, हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

इस घटना के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी हिम्मत और त्वरित निर्णय ने सभी की जान बचा ली।

2 thoughts on “11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top