Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिन में औसत कारोबार करने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला है। रविवार को दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ फिल्म की कमाई में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसका कारोबार बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रविवार को फिल्म ने करीब 13.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई लगभग 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

करीब 100 से 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस स्पाई थ्रिलर में दमदार एक्शन और हाई-वोल्टेज मिशन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी जासूस की भूमिका निभा रही हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।

वहीं, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। शुरुआती दो दिनों में ‘अल्फा’ ने दुनियाभर में लगभग 37.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। अब फिल्म की नजर पहले सप्ताह के कारोबार पर टिकी है, जहां इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top