Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 202 ग्राम चरस और 7.01 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को चेकिंग अभियान के दौरान कृष्णा नगर लेबर कॉलोनी तिराहा, ऋषिकेश के पास मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध चरस और स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ रसगुल्ला (22 वर्ष) निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब ₹4.30 लाख बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस और स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुछ अन्य संदिग्ध नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। देहरादून पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top