Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

पौड़ी- मख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) के संचालन के संबंध में जिला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं से प्राप्त अभिरुचि प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं परीक्षण किया गया।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से दिव्यांगजनों को उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीडीआरसी के माध्यम से दिव्यांगजनों को पुनर्वास, परामर्श, सहायक उपकरण, चिकित्सकीय सेवाएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न समितियों ने डीडीआरसी के संचालन की कार्ययोजना के संबंध में अपने-अपने प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण किया। संस्थाओं ने उपलब्ध मानव संसाधन, तकनीकी क्षमता, आवश्यक उपकरणों, संचालित कार्यक्रमों तथा डीडीआरसी के माध्यम से प्रस्तावित सेवाओं की जानकारी साझा की। साथ ही अर्जुन पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगजनों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों पर भी प्रस्तुति दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रस्तावों का दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम-1860 तथा दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण सहित निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण किया। बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर समिति द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी।

बैठक में जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, डॉ. अमित मेहरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top