Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

केदारनाथ धाम में यात्रियों ने रचा इतिहास!

देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समापन की ओर है। केदारनाथ धाम की बात करें तो इस बार नया रिकॉर्ड बना है।पहली बार किसी यात्रा सीजन में 15 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जो एक नया कीर्तिमान है।अभी भी 10 दिन की यात्रा बाकी है।ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि दो साल कोरोना महामारी के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी और अभी तक 15 लाख से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।जो कि एक रिकॉर्ड बन गया है। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए गए हैं। यात्रा मैनेजमेंट काफी चुनौतीपूर्ण रहा।यात्रियों को समय पर दर्शन कराना और यात्रियों को लंबे समय तक लाइन में न लगना पड़े इसके लिए व्यवस्थाएं बनाना काफी चुनौती भरा रहा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की पहले से ही उम्मीद थी। जिसके बाद पैदल यात्रा रूट का रख-रखाव, पैदल मार्ग पर पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, रेन शेल्टर, टोकन सिस्टम आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। इसका ही परिणाम है कि रिकार्ड यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।

धाम में इन दिनों मौसम साफ है। सुबह से शाम तक बाबा केदार की नगरी में चटक धूप खिल रही है। जिससे धाम की चारों की ओर पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं। धाम की पैदल व हेलीकॉप्टर यात्रा विधिवत संचालित हो रही है। बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है, जबकि संध्याकालीन आरती के समय भी मंदिर परिसर में खूब भीड़ जमा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top