Headline
ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम
मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
देहरादून में पुल की एप्रोच रोड धंसने पर बड़ी कार्रवाई, PWD के तीन इंजीनियर निलंबित
देहरादून में पुल की एप्रोच रोड धंसने पर बड़ी कार्रवाई, PWD के तीन इंजीनियर निलंबित
गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं
गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- सीडीओ अभिनव शाह
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- सीडीओ अभिनव शाह
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
जन सेवा केंद्रों पर विकासनगर पुलिस का औचक निरीक्षण, साइबर अपराध रोकथाम को लेकर दिए सख्त निर्देश
जन सेवा केंद्रों पर विकासनगर पुलिस का औचक निरीक्षण, साइबर अपराध रोकथाम को लेकर दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा
उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल

टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंडाधार के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, हादसा देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के निकट हुआ। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि UK08 BL 0387 नंबर की बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर (जनपद हरिद्वार) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत दल ने उसे खाई से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान
अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
शब्बो पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
अन्नाविया पुत्री अफजाल (3 वर्ष)
शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)

सभी मृतक हरिद्वार जिले के रायपुर जीतपुर गांव के निवासी थे

पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफजाल पौड़ी क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करते थे। वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पौड़ी जा रहे थे और वाहन स्वयं चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top