Headline
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण
चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण

मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

बाजपुर :  ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अधिवेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है और बहुत जल्द ही उन्हें इस संबंध में बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने पदोन्नति (प्रमोशन) के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाने की शुरुआत पहले ही कर दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ताओं को मिलने वाली एकमुश्त धनराशि को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर वित्तीय सहयोग मिल सके।

सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है और बहुत संभव है कि वर्ष 2026 में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

अधिवेशन के अंत में संघ के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री सुश्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, सरकार में राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top