Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

उत्तराखंड में आचार संहिता समाप्त होते ही कॉलेज के छात्रों को मिलेगी टैबलेट की धनराशि

देहरादून।आचार संहिता समाप्त होते ही उत्तराखंड में कॉलेज के छात्रों को टैबलेट की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।सरकार ने चुनाव से पहले ये घोषणा की थी। उसी बीच चुनाव की घोषणा हो गई और आचार संहिता लागू हो गई।प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में सरकारी डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद जल्द ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी।

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को टैबलेट के लिए धनराशि वितरित कर दी गई थी। आचार संहिता की वजह से इसमें देरी हुई है, लेकिन अब आचार संहिता 10 मार्च को समाप्त होने के बाद इस पर दोबारा कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के सभी महाविद्यालय और सरकारी स्कूलों के 10 वीं और 12 वी के छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट की योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। वहीं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अभी भी इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाए हैं।इस योजना के तहत सरकार की ओर से 1 लाख से अधिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए 126 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी।जिसमें प्रति छात्र 12 हजार की धनराशी उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जानी है।

वहीं, छात्र संख्या कम होने की स्थिति में अवशेष धनराशि शासन को वापस की जाएगी। टैबलेट वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के अनुसार सभी महाविद्यालयों को इस योजना के लिए पैसा दिया जा चुका है।आचार संहिता लगने के कारण इसमें कुछ देरी हुई थी।आचार संहिता समाप्त होते ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में सरकारी डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद जल्द ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को टैबलेट के लिए धनराशि वितरित कर दी गई थी।आचार संहिता की वजह से इसमें देरी हुई है, लेकिन अब आचार संहिता 10 मार्च को समाप्त होने के बाद इस पर दोबारा कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top