Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन

ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन

हादसे का इंतजार कर रहे विभाग?

देहरादून। राजधानी देहरादून के सिनौला गांव से जोड़ी गांव, अनारवाला होते हुए कैंट क्षेत्र तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में सड़क का निर्माण होने के बावजूद जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ रही है।

सड़क की समस्या को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी और नगर निगम किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद जगह-जगह गड्ढे बनना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े करता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से न तो समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है और न ही सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में गंभीरता नजर आ रही है।

वहीं, धामी सरकार के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं, सड़कों को बेहतर बनाने और आम जनता को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के दावों के बीच सड़क की यह स्थिति सरकारी व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे से पहले जागते हैं या फिर लोगों को इसी बदहाल सड़क पर आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top