Headline
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक- मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित

पत्रकारों ने निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रसारण पर दिया जोर

पौड़ी- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों, खबरों की प्रस्तुति और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता में तथ्यों की प्रमाणिकता, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने प्रेस की स्वतंत्रता और वर्तमान पत्रकारिता के स्वरूप पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए कई बार भ्रामक और अलग तरह की हेडिंग लगाई जा रही हैं। खबर की वास्तविकता और गंभीरता के अनुरूप ही शीर्षक होना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। पत्रकारों को किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समाचारों का प्रकाशन करना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार कुलदीप बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों का आमजन के बीच खड़ा होना और उनकी समस्याओं को समझना भी जरूरी है। पत्रकारिता को केवल समाचारों तक सीमित न रखकर सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ना चाहिए।

जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता के मूल्यों, स्वतंत्रता और जिम्मेदारियों पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। वर्तमान समय में सूचनाओं का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें। खबरों को सनसनीखेज बनाने के बजाय उनकी वास्तविकता और जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मीडिया के प्रति आमजन का विश्वास कायम रह सकता है। पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ ही विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दें।

इस अवसर पर पत्रकार अजय रावत, बीपी बलोदी, मनोहर बिष्ट, जगमोहन डांगी, जसपाल नेगी, मुकेश आर्या, सिद्धांत उनियाल, प्रदीप नेगी, गणेश नेगी, मुकेश बछेती, पंकज रावत, दीपक बड़थ्वाल, करन नेगी, महेंद्र नेगी, अंकित उनियाल, गब्बर भंडारी, भगवान सिंह, विजय बहुगुणा, दीपक नौडियाल, जगत किशोर बड़थ्वाल, विजेंद्र नेगी, प्रदीप बंसल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top