Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

CM धामी पहुंचे पांवटा साहिब बोले- ‘हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज’

पांवटा साहिब।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गुरु की नगरी पांवटा साहिब में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज पिछले कई वर्षों से चल रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा और भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भंगानी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए धामी कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से जो विकास देश व प्रदेश में होता है, वह सरकार बदलने से नहीं हो पाता। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी राज्य हैं। यहां पर्यटन को विकसित करने की बड़ी संभावना है। यह सिर्फ डबल इंजन की सरकार में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि आज दुश्मनों को गोली मारने से सैनिकों को किसी से पूछना नहीं पड़ता है।हर एक गोली का गोलों से जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है, इसलिए पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से सुखराम चौधरी को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजना है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बावजूद पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल की सरकार ने यमुना नदी पर नावघाट में पुल के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए हैं, जिससे भंगानी क्षेत्र के लोगों को उत्तराखंड जाने में आसानी रहेगी।सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश की जनता विकास के लिए तरस गई थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से हर क्षेत्र का विकास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top