Headline
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

2254 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को उच्चीकरण करने हेतु भारत सरकार को भेजा जा रहा प्रस्ताव-रेखा आर्या

देहरादून। आज विधानसभा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के सम्बन्ध में विभागीय सचिव, अधिकारियो और आंगनबाड़ी संगठनों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को पूर्ण करने,भवन किराया, मोबाइल रिचार्ज, समिति में टेक होम राशन योजना की राशि सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन का किराया जो कि 3 करोड़ 81लाख की है वह सभी जनपदों को भेजी जा चुकी है साथ ही टेक होम राशन की धनराशि जो कि लगभग 49 करोड़ की है वह भी सभी जनपदों को भेजी जा चुकी है, वर्तमान में 2022-23 की जो धनराशि लंबित है इसके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। वहीं मोबाइल रिचार्ज हेतु सभी जनपदों को मार्च 2023 तक की राशि भेजी जा चुकी है। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों द्वारा उन्हें बताया गया कि उनसे अन्य विभागों के कार्यों को भी कराया जा रहा है जिसका कि उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है इस संबंध में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को डीपीओ से रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो मोबाइल फोन खराब हो चुके हैं उनके लिए विभाग द्वारा करीब 18हजार फोनो की मांग भारत सरकार से की गई है। साथ ही 2254 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को उच्चीकरण करने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा जिससे की आंगनबाड़ी बहनो को कार्य करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा टेक होम राशन में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ऐसे समूहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जाँच के आदेश भी अधिकारियो को दिए।

वहीं विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि टेक होम राशन जो कि माता समिति द्वारा खरीदी जा रही है उसकी राशि समिति के खाते में उपलब्ध नहीं हो पाती है ऐसी स्थिति में समिति द्वारा समय पर भुगतान कर दिया जाये इसके निर्देश भी आज की बैठक में अधिकारियो को दिए गए।

पोषण ट्रेकर मोबाइल ऐप को और अधिक बेहतर किया जा रहा है और उसमे आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है साथ ही पूरे वर्ष की रिचार्ज धनराशि को एकमुश्त दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि आंगनवाड़ी बहनों के हितों को लेकर विभाग गंभीर है, उन्हें समय पर मानदेय मिले इसे लेकर भी इस बार पहली बार दीवाली से पूर्व सभी बहनों को अक्टूबर माह का मानदेय पूर्व में ही दे दिया गया है। आगे भी विभाग और उनकी कोशिश रहेगी कि आंगनबाड़ी बहनो के लिए हर संभव बेहतर प्रयास किये जायेंगे।इस दौरान आंगनवाड़ी बहनों को दिवाली पर अक्टूबर माह का दिए गए मानदेय को लेकर सभी ने कैबिनेट मंत्री का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल जी, उपनिदेशक श्री एस के सिंह जी, DPO श्री अखिलेश मिश्र जी, व आंगनवाड़ी बहनें उपस्थित रहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top