Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

CM धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा।

एचएमटी फैक्ट्री का 1982 में कार्य प्रारम्भ हुआ तथा 1985 में फैक्ट्री का प्रोडेक्शन प्रारम्भ हुआ। नवम्बर 2016 में एचएमटी फैक्ट्री को बन्द कर दिया गया था। एचएमटी फैक्ट्री का कुल 45.33 एकड़ भूमि पर काबिज है पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा एचएमटी फैक्ट्री को राज्य सरकार को सौंप दिया है।

इस अवसर पर मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डा अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, विकास भगत,भुवन जोशी, नवीन पंत, चतुर बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी के साथ ही आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top