Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

CM धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया

देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 5 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती पूजा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की लाभार्थी श्रीमती गीता खेतवाल, कृषि, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र की योजनाओं की लाभार्थी श्रीमती आनंदी देवी, श्रीमती मंजू बोरा एवं श्रीमती सुनीता मेहता ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनन्द स्वरूप तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती अनुराधा पाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top