Headline
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

बिहार में सीएम धामी की हुंकार, कहा- NDA की जीत से ही बिहार का विकास संभव

बिहार में सीएम धामी की हुंकार, कहा- NDA की जीत से ही बिहार का विकास संभव

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से NDA उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की

मोतिहारी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री धामी ने जनता से NDA उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जब राजनीति में सिद्धांतों की जगह परिवारवाद और स्वार्थ हावी हो जाते हैं, तो लूट-खसोट और भ्रष्टाचार स्वाभाविक हो जाता है। सीएम धामी ने कहा कि RJD और कांग्रेस की राजनीति इसका स्पष्ट उदाहरण है — जहाँ टिकटों की बिक्री से लेकर सत्ता में आने पर घोटालों की बरसात तक सब कुछ देखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार में RJD का परिवार अब भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है, इनके अधिकांश सदस्य जमानत पर हैं। वहीं कांग्रेस का परिवार देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजनीतिक कुनबा है, जहाँ नेता जनता से नहीं बल्कि अदालतों से राहत मांगते फिरते हैं। इनके लिए लोकतंत्र जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सत्ता लूट का जरिया बन चुकी है।”

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि बिहार की जागरूक, राष्ट्रवादी और विकासप्रिय जनता एक बार फिर राज्य के समग्र विकास और सुशासन के लिए NDA को चुनने जा रही है।

2 thoughts on “बिहार में सीएम धामी की हुंकार, कहा- NDA की जीत से ही बिहार का विकास संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top