Breaking News
चारधाम यात्रियों की संख्या में हो रहा है इजाफा- महाराज
“बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं: मीर यार बलोच का बड़ा ऐलान”
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 

अंतिम चरण में पहुंचा बजरंग सेतु का निर्माण कार्य,  जल्द शुरु होगी आवाजाही 

ऋषिकेश।  बहुप्रतीक्षित बजरंग सेतु का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। पुल के डेक को जोड़े जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। विभाग का कहना है कि अब ग्लास पाथ और रेलिंग का का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

132.30 मीटर स्पान के बजरंग पुल को करीब 68.86 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर ने वर्ष 2022 में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था। वर्ष 2024 तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्माण की धीमी गति के चलते यह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है।

बीते कुछ दिन पूर्व पौड़ी डीएम आशीष चौहान ने पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जल्द इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि पुल के डेक को जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब ग्लास पाथ और रेलिंग का कार्य शुरु किया जा रहा है। जल्द सभी कार्य पूर्ण कर पुल पर आवाजाही शुरु कर दी जाएगी।

बजरंग सेतु ऋषिकेश क्षेत्र का एक नायाब पुल होगा। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पुल के दोनों ओर कांच के फुटपाथ होंगे। दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ 65 एमएम मोटे कांच से बनाए जाएंगे। वहीं पुल के टावर पर केदारनाथ धाम की आकृति होगी। कांच की फुटपाथ वाला यह उत्तर भारत का पहला पुल होगा। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी चलेंगे।

लक्ष्मणझूला के विकल्प के रूप में हो रहा बजरंग सेतु का निर्माण
टिहरी और पौड़ी जनपद सीमा को जोड़ने वाले करीब 92 साल पुराना लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा की दृष्टि से 13 जुलाई 2019 को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। लक्ष्मणझूला बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को करीब दो से चार किमी पहले रामझूला और जानकीसेतु से आवाजाही करनी पड़ रही है। वर्ष 2023 में टिहरी प्रशासन ने रामझूला पुल पर भी दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दिया।

पुल पर केवल पैदल यात्री ही आवागमन कर रहे हैं। झूला पुल बंद होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस स्थान पर बजरंग सेतु बनाने की घोषणा की थी। वित्तीय स्वीकृति भी मिली और 2022 में लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

पुल के डेक जोड़े जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ग्लास पाथ और रेलिंग का कार्य शुरु किया जा रहा है। जल्द सभी कार्य पूर्ण कर पुल पर आवाजाही शुरु कर दी जाएगी।
– विजय मोघा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top