Breaking News
स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज
खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी – सीएम धामी
क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के साथ इसकी चाय भी पी सकते हैं, आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार
महाकुंभ – ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त भोजन
एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल
युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ गर्व से जुड़ जाती है तो उसकी सभ्यतागत जड़े और मजबूत होती है- प्रधानमंत्री मोदी
बिग बॉस 18- आइए शो के ग्रैंड फिनाले से पहले आपको बताते हैं इस सीजन की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में
धारचूला और मुनस्यारी में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रचार

कच्चे तेल की कीमतें गिरी, पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता- कई राज्यों में बदले रेट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। डब्लूटीआई क्रूड 0.32 डॉलर या 0.41 फीसदी गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 81.41 पर पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है। इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है। वहीं, पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है। यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top