Headline
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल

गंगोत्री धाम में बर्फबारी के चलते पहाड़ियों ने ओढ़ी सफेद चादर, तापमान में गिरावट से धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में बीते शनिवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जहां धाम से लगी पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं तापमान में गिरावट से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थपुरोहित माधव सेमवाल, मंदिर समिति कर्मचारी प्रेम बहादुर ने बताया कि बर्फबारी से तापमान काफी गिर गया है, जिसके चलते कडा़के की सर्दी महसूस हो रही है। दूसरी ओर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा व पत्थर आने से अवरुद्ध कुछ देर बंद रहा।  मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी है। 3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शनिवार को देहरादून, मसूरी, विकासनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते शनिवार को गंगोत्री हाईवे पर 16 घंटे आवाजाही बंद रही। हालांकि छोटे वाहनों को कल्याणी धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही थमने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की करीब 12 किमी लंबी लाइन लगी रही। गंगोत्री हाईवे पर धरासू में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गिर गया था। शनिवार को प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों को कल्याणी फेडी धरासू तराकोट मार्ग से भेजा गया लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई। इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लगी रही। यहां करीब दोनों ओर 12 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।चौड़ीकरण काम में लगी एजेंसी ने शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाद हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top