Breaking News
सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
सीएम धामी ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पेट में गैस क्यों बनती है? आइये जानते हैं इसके कारण और असरदार समाधान
IMA से 419 कैडेट्स हुए भारतीय सेना में शामिल
चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या
भू-कानून उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती, अब तक 900 बीघा जमीन सरकार में निहित
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बसों की आवाजाही पर लगी रोक

हिमाचल। प्रदेश राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जाखू की पहाड़ी सफेद हो गई है। शहर में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वीरवार रात से बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी से फिसलन बढ़ने से छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है। मैदानी जिलों में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 58 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। 20 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है। जिला चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top