हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्याग, बलिदान और समर्पण की प्रतिमूर्ति रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाबाई आंबेडकर ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कई कार्य किए। शिक्षित एवं सक्षम समाज के निर्माण में रमाबाई आंबेडकर का योगदान सदैव प्रेरित करता रहेगा।
वही पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभु बदरी विशाल से नितिन गड़करी के मंगलमय जीवन की कामना की।