देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे है। इस शुभ अवसर पर भारत न्यूज buzz चैनल के मुख्य संपादक कृति शर्मा की ओर से पूर्व सीएम को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां। आपको बता दें कि पूर्व सीएम का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित खैरासैंण गांव में हुआ था। 20 दिसंबर 1960 को जन्मे पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक राजनीतिक हस्ती हैं, जो 2017 से 2021 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहे। पूर्व सीएम के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने सरल और बेदाग छवि वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास पर जन्मदिन की बधाई दीं और उनके दीर्घायू होने की कामना की।
एक बार पुन: भारत न्यूज buzz चैनल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।