Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लॉकडौन पर यूपी की नकल कर रही त्रिवेंद्र सरकार-इंदिरा

लॉकडौन पर यूपी की नकल कर रही त्रिवेंद्र सरकार-इंदिरा

दो दिनी लॉकडौन से गरीब पर पड़ी मार,  दो दिनी लॉकडौन से कोरोना पर नियंत्रण सम्भव नही

लॉकडौन में शराब की दुकान खोलने पर सरकार पर बिफरे सूर्यकांत धस्माना

अविकल उत्तराखंड ब्यूरो

शनिवार व इतवार को चार जिलों में किये गए लॉकडौन को अव्यवहारिक बताते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा को जमकर गरियाया।

हल्द्वानी में नेता विरोधी दल डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने वीडियो जारी कर त्रिवेंद्र सरकार की नाकामी गिनायीं। उधर, देहरादून में कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने लॉकडौन में शराब की दुकान खोले जाने पर आश्चर्य जताया।
[evp_embed_video url="https://bharatnewsbuzz.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/WhatsApp-Video-2020-07-18-at-175355.mp4" autoplay="true"]
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने शनिवार व इतवार के लॉकडौन को लेकर त्रिवेंद्र सरकार की जमकर खिलाफत की। उन्होंने कहा कि इससे गरीब व निर्धन ठेली लगाने वालों का नुकसान हो रहा है।इससे ग्राहक के आने का क्रम टूटेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चलती गाड़ी पर ब्रेक लगा दिया है। इससे लोग परेशान व पीड़ित दिख रहे हैं। नेता विरोधी दल ने कहा कि भाजपा सरकार दो दिनी लॉकडौन का औचित्य बताए।

डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की नकल कर रही है। जबकि उत्तर प्रदेश की परिस्थितियां भिन्न है। उन्होंने कहा कि इस दो दिन के लॉकडौन से कोरोना को नियंत्रण कर लेंगे यह सम्भव नही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ भी ऐसा ही मानते होंगे।

अधिक टेस्ट करे सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार मास्क वितरण करे। सोशल डिस्टेंस का पालन करवाये।अधिक कोरोना टेस्ट करवाये। दुकानों में ग्राहक आने लगे थे लेकिन इस लॉकडौन से उनके आने का क्रम टूटेगा।

शराब की दुकान खोलने पर भड़की कांग्रेस

उधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दो दिनी लॉकडौन पर शराब की दुकानें खोलने पर त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। धस्माना ने कहा कि नैतिकता की बात करने वाली भाजपा सरकार ने मदिरा को भी अनिवार्य सेवा में शामिल कर लिया है। उन्होंने स्क्रीनिंग टेस्टिंग व क्वारंटाइन पर भी सरकार पर विफलता का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना के फैलाव को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। बीते 100 दिन की मेहनत पर सरकार की गलत नीतियों ने पानी फेर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top