Headline
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

हल्द्वानी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 20 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 20 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

पहले भी जेल जा चुका आरोपी, जमानत पर छूटते ही फिर करने लगा था नशा तस्करी

हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर छूटने के बाद फिर से इस धंधे में सक्रिय हो गया था।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कार्रवाई

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देश पर कुमाऊं यूनिट को राज्यभर में ड्रग्स तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

डिग्री कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी

टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से आरोपी नारायण सिंह परगई (58 वर्ष), निवासी ग्राम कुकना, ओखलकांडा, जिला नैनीताल (वर्तमान में जय दुर्गा कॉलोनी, हल्द्वानी) को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस चंपावत के नौलिया गांव से खरीदी थी और इसे मैदानी इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने लाया था।

पुराना तस्कर फिर आया इस धंधे में

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी पहले भी चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर रिहा होने के बाद तेजी से पैसा कमाने के लालच में उसने दोबारा यह काम शुरू कर दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य तस्करों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

एसटीएफ ने की जनता से अपील

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या एसटीएफ को दें। उन्होंने कहा कि “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संपर्क हेतु एसटीएफ नंबर:
📞 0135-2656202, 📱 9412029536

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम

निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम

व0उ0नि0 रोहताश सागर, अ0उ0नि0 अशोक कुमार, आरक्षी रणबीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top