Breaking News
स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज
खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी – सीएम धामी
क्या आप जानते हैं कि सेब खाने के साथ इसकी चाय भी पी सकते हैं, आइए जानते हैं इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार
महाकुंभ – ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त भोजन
एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल
युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ गर्व से जुड़ जाती है तो उसकी सभ्यतागत जड़े और मजबूत होती है- प्रधानमंत्री मोदी
बिग बॉस 18- आइए शो के ग्रैंड फिनाले से पहले आपको बताते हैं इस सीजन की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में
धारचूला और मुनस्यारी में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रचार

विजय देवरकोंडा के फिल्म ‘वीडी12’ का नया पोस्टर जारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

अभिनेता विजय देवरकोंडा आजकल अपनी आने वाली फिल्म कुशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ समय पहले विजय ने अपनी फिल्म  वीडी12  का ऐलान किया था। हालांकि, अभी इसके शीर्षक की घोषणा होना बाकी है। निर्माताओं ने विजय के खास मौके पर वीडी12 का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं।

गौतम ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म वीडी12 का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विजय। आप दुनिया में सभी सफलता और प्यार के पात्र हैं। कुशी के ब्लॉकबस्टर होने की कामना और हम दौड़ जारी रखते हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून, 2023 में शुरू होने वाली है। वीडी12 का निर्माण नागा वामसी एस और साई सौजन्य द्वारा किया जा रहा है। वहीं कुशी के निर्माताओं ने विजय के 34वां जन्मदिन के खास मौके पर पहला गाना ना रोजा नुव्वे भी जारी कर दिया, जिसमें विजय अभिनेत्री सामंथा के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है।

निर्माताओं ने सामंथा-विजय की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, एक प्यारी धुन। कुशी का पहला गाना रिलीज। जन्मदिन की शुभकामनाएं विजय देवरकोंडा। कुशी एक पैन इंडिया फिल्म है। यह फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। कुशी 1 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज तारीख का ऐलान हुआ था। फिलहाल सामंथा और देवरकोंडा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top