देहरादून।4 फरवरी को पीएम मोदी को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित था. लेकिन, खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में पहली चुनाव वर्चुअल सभा शुक्रवार को प्रस्तावित थी. लेकिन प्रदेश के खराब मौसम के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में खराब मौसम के चलते संगठन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि जल्दी ही अन्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
