Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, 13 राज्यों में भी बड़ा फेरबदल

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है. इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर, मणिपुर के राज्यपाल एल. गणेशन को नगालैंड, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है.

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की लिस्ट-

(i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
(ii) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
(iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
(iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
(v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
(vi) रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
(vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
(viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
(ix) एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
(x) फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
(xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
(xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
(xiii) ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top