Headline
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंदा, मंधाना की टीम खिताब से एक कदम दूर

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को खेले गए अहम मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की दहलीज पर पहुंच गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। यूपी की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 55 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग ने भी 41 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन मध्य ओवरों में आरसीबी के गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बना ली।

आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लेकर यूपी की रन गति पर लगाम लगाई। एक समय बिना विकेट गंवाए 74 रन बना चुकी यूपी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की तूफानी साझेदारी कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। शिखा पांडे ने ग्रेस हैरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक मुकाबला आरसीबी के पक्ष में जा चुका था।

ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों में 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। कप्तान स्मृति मंधाना 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाई। आरसीबी ने 13.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा, जहां आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top