Headline
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप

5 दिन में सिर्फ 1.56 करोड़ कमा पाई फिल्म

इस साल कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अधिकतर की पहली फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। अमन देवगन, राशा थडानी और जुनैद खान की डेब्यू फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन किया, वहीं शनाया कपूर की पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत सबसे खराब नजर आ रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही है।

कमजोर शुरुआत, फीका वीकएंड
11 जुलाई को रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को दर्शकों ने पहले ही दिन से नकार दिया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 30 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को भी कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा – दोनों दिन करीब 50-50 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

हफ्ते की शुरुआत में और गिरी फिल्म
सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई, जब यह मात्र 15 लाख रुपये तक सिमट गया। मंगलवार यानी पांचवें दिन का हाल और भी बुरा रहा – सिर्फ 11 लाख रुपये की कमाई हुई। कुल मिलाकर पांच दिन में फिल्म ने सिर्फ 1.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

जबरदस्त टक्कर में पिछड़ी फिल्म
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर मिली – राजकुमार राव की ‘मालिक’ और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ‘सुपरमैन’ ने शनाया की फिल्म की संभावनाओं को और कमज़ोर कर दिया।

कहानी नहीं जोड़ पाई दर्शकों से कनेक्शन
संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन कमजोर कहानी और साधारण प्रस्तुति के चलते फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें लेती नजर आ रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top